तिलहर: नगर में बरसात होते ही दिखाई दिया जगह-जगह जल भराव का नजारा।नगर पालिका प्रशासन के सफाई के दावों की खुली पोल।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में तमाम सफाई के दावे शुक्रवार दोपहर को उस समय हवा हवाई साबित हुए जब हल्की सी बरसात होते ही नगर क्षेत्र की सड़के और गालियां पानी से लबालब दिखाई दी।जल भराव के चलते कई स्कूली छात्र छात्राएं इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल होते भी दिखाई दिए।