तिलहर: जैतीपुर क्षेत्र के रामलीला मैदान में दो ठेला लगाने वाले व्यापारियों के मध्य हुई मारपीट,मुकदमा दर्ज।
जैतीपुर क्षेत्र के रामलीला मैदान मे फलों के ठेला लगाने वाले दो व्यापारियों के मध्य मारपीट हुई जिसके बाद एक पक्ष ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।वीरेश गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र लालू फल का ठेला लगाए हुए था इसी दौरान दूसरा फल का ठेला लगाने वाले परशुराम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जब वह बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट हुई