नवागढ़: नाबालिग लड़की का अपहरण, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती को किया गिरफ्तार
दरअसल, नवागढ़ थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट उसके परिजन ने दर्ज कराई थी। जांच में पामगढ़ क्षेत्र के झूलन गांव के युवक नकुल कश्यप द्वारा अपहरण करने की बात सामने आई है। इसके बाद, पुलिस ने टीम बनाकर ऋषिकेश से लड़की को बरामद किया और आरोपी युवक के साथ सहयोग करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।