बीकानेर: नई खनन नीति के विरोध में माइन ऑनर्स ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की
राजस्थान के खान विभाग की नई तकनीकी शर्तों के विरोध में बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा और सचिव सौरभ चांदना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण खनिज अभियंता के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई तकनीकी शर्तों, ऑटोमेशन सिस्टम में बदलाव और कै