कांके: मतदाता जागरूकता के लिए समाहरणालय से विंटेज कार रैली रवाना
Kanke, Ranchi | Nov 1, 2024 समाहरणालय से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मतदाता जागरूकता को लेकर विंटेज कार, पुरानी और क्लासिक कार रैली को रवाना किया गया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षकों और उप विकास आयुक्त द्वारा विंटेज कार, पुरानी और क्लासिक कार रैली को रवाना किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह रैली शहर में विभिन्न जगह जा कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेगी।