कांके: राज्य की सीमा पर सघन चौकसी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता की
Kanke, Ranchi | Nov 1, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य की सीमा पर सघन चौकसी की जा रही है। उन्होंने कहा राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कुल 24 प्राथमिकी दर्ज हुई है।