मरौना: मरौना प्रखंड क्षेत्र के बलुआही गांव में कोसी नदी से एक मछुवारे के जाल में करीब 40 किलो वजन का बाकूर मछली फंस गया
Marauna, Supaul | Jul 11, 2026 मरौना प्रखंड क्षेत्र के बलुआही गांव में कोसी नदी से एक मछुवारे के जाल में करीब 40 किलो वजन का बाकूर मछली फंस गया। इतनी बड़ी मछली मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय मछली हाट में उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मछली के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। क्षेत्र में इस विशाल बाकूर मछली की चर्चा पूरे दिन होती रही।