तानसेन: हाथ ठेले और फुटपाथी दुकानदारों पर प्रशासन का डंडा, 20 ठेले ज़ब्त
Tansen, Gwalior | May 27, 2026 शहर की यातायात और हजीरा थाने की पुलिस ने हजीरा चौराहे से इंटक मैदान चार शहर का नाका और किला गेट तक यातायात में बाधक बन रहे हाथ ठेले वाले और फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ मंगलवार शाम अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। करीब 20 ठेले इस मामले में जप्त किए गए हैं और उन्हें आगे से निर्धारित स्थान पर ही अपने हाथठेले लगाने को कहा गया है।