कामडारा: पकरा रेलवे स्टेशन पर मिला उड़ीसा का भटका नाबालिग, पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को सौंपा
Kamdara, Gumla | Aug 1, 2026 उड़ीसा से भटका एक 16 वर्षीय नाबालिग कामडारा थाना क्षेत्र के पकरा रेलवे स्टेशन पर मिला। स्टेशन के समीप रहने वाले माना सिंह ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा। पूछताछ में नाबालिग ने अपना नाम कालीचरण गोप, पिता स्व. भीमराम गोप बताया। उसने बताया कि एक व्यक्ति उसे होटल में काम दिलाने के बहाने पंडरा लाया था, लेकिन हटिया स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।