सादाबाद: सलेमपुर रोड़ ईट भट्टे के पास एक व्यक्ति का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सलेमपुर रोड पर स्थित ईंट भट्टे के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल इलाका पुलिस पहुंच गई और यशको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ऊघई निवासी कप्तान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।