बहादुरपुर: विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव पहुंचे ढेंकन, योजनाओं की दी जानकारी
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे अथाईखेड़ा मंडल के ग्राम ढेंकन पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।