गोह: दादर गांव में मंदिर में पूजा के बाद घास लाने गई छात्रा को सांप ने डसा, हुई मौत
Goh, Aurangabad | Oct 15, 2026 गोह थाना क्षेत्र के दादर गांव में बुधवार की सुबह सर्पदंश से 22 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी मस्तान ठाकुर की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट टू की छात्रा थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे रानी गांव के पूर