बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के सामने से निकाली गई तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तहत आज 23 मई दिन में करीब 11 बजे बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के सामने से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जोकि नगर के रामलीला मैदान पहुंच कर संपन्न हुई इस तिरंगा यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद एवं भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया ।