ऊना: जिला ऊना में भारी बारिश से 24 घंटे में करीब ₹19.92 करोड़ का हुआ नुकसान, अब तक का कुल नुकसान ₹61 करोड़ के पार
जिला ऊना में बीते 24 घंटों की भारी बारिश से 19.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि मॉनसून शुरू होने से अब तक कुल नुकसान 61.65 करोड़ रुपये पार कर गया है। पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति व स्वां परियोजना सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई घर, स्कूल व रिटेनिंग वॉल्स को भी नुकसान पहुंचा है। सोमवार को इसकी जानकारी एडीसी ऊना ने दी है।