ऊना: खड्ड गांव में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हुआ हमला, मामला दर्ज
हरोली थाना क्षेत्र के खड्ड गांव में रविवार रात्रि एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित राजेश दत्ता ने आरोप लगाया कि खेत से लौटते समय पड़ोसी रजेश्वर दत्ता ने गाली-गलौच कर उस पर हमला किया, जिससे उसके हाथ व बाजू में चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।