ऊना: बाथड़ी मार्ग पर अज्ञात टिप्पर की टक्कर से दो भैंसों और जंगली सूअर की हुई मौत, मालिक ने पुलिस को दी शिकायत
टाहलीवाल थाना क्षेत्र में राजीव गांधी सुविधा केंद्र बाथु के पास एक अज्ञात टिप्पर ने दो गर्भवती भैंसों और एक जंगली सूअर को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ और सीसीटीवी में कैद हुआ है। पीड़ित ने मुआवजे व आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।