ललितपुर: बिरधा और जिले के अलग-अलग क्षेत्र में 2 महिलाओं और 1 किशोर को सर्प ने डसा, हालत गंभीर, मेडिकल से झाँसी किया गया रेफर
ललितपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्र में दो महिलाएं और एक किशोर को सर्प ने डस लिया जिससे हालत गंभीर हो गई परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है,उक्त मामले में डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है,जानकारी के अनुसार घटना, खितवास, बिरधा, और जाखलौन क्षेत्र में हुई है।