बूंदी: लंकागेट रोड पर नाला खुदाई के चलते बूंदी क्रय विक्रय सहकारी समिति के आगे का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
Bundi, Bundi | Mar 15, 2024 बूंदी शहर के लंकागेट रोड पर आरयूआईडीपी द्वारा नाला खुदाई के कार्य के दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति बूंदी के आगे का हिस्सा भरभरा कर अचानक गिर गया। सूचना पर कंपनी के जोनल मैनेजर सहित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और धराशायी हुए हिस्से का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।