बूंदी: कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को पकड़ा
Bundi, Bundi | Mar 15, 2024 जनपद की केशोरायपाटन थाना पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाईवे पर राजगीरों के साथ लगातार हो रही लूटपाट जैसे अपराधों की रोकथाम व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए केशोरायपाटन थानाधिकारी के नेतृत्व मे टीम गठित कर कोटा से साजन और संदीप को गिरफ्तार किया गया है।