बूंदी: बूंदी में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, समस्याओं का किया समाधान
Bundi, Bundi | Mar 14, 2024 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरूवार को जिले में ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन हुआ। जन सुनवाई कर आमजन की समस्याओं का समाधान कर राहत दी गई। जिला कलक्टर ने आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समाधान कर राहत देने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए ।