बूंदी: तालेड़ा पुलिस उप अधीक्षक पद पर तरुणकांत सोमानी ने संभाला पदभार, अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण को बताया पहली प्राथमिकता
Bundi, Bundi | Mar 14, 2024 पुलिस महानिदेशक जयपुर द्वारा जारी पुलिस उपाधीक्षकों की सूची में तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक के स्थानांतरण के बाद गुरुवार को तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक पद पर तरुणकांत सोमाणी ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण, अवैध बजरी परिवहन पर नियंत्रण रखना अपनी पहली प्राथमिकता बताया। सोमानी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।