बूंदी: कोटा-बूंदी के विकास में कमी नहीं छोड़ेंगेः लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला
Bundi, Bundi | Mar 14, 2024 बीते पांच साल में कोटा-बूंदी में विकास के अनेक काम हुए हैं। आने वाले पांच वर्षों में भी कोटा-बूंदी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सीआरआईएफ योजना के अंतर्गत बूंदी जिले में मांगली नदी पर बन रहे लालपुरा-बागदा उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए बताया।