दमोह: कलेक्टर ने किया एस पी एम नगर स्थित खेल परिसर का निरीक्षण, खेल भवन शुरू कराने के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | May 31, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने रविवार को एसपीएम नगर स्थित खेल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल भवन के आसपास गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लंबे समय से बंद पड़ा है। उन्होंने नगर पालिका एवं संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, मरम्मत और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश दिए।