मोतिहारी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक की
भारत निर्वाचन आयोग,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मोतिहारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधीकरण के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।बैठक मे विधायक प्रमोद कुमार,जिलाध्यक्ष पवन राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।