दतिया: धौर्रा में शराब पार्टी विवाद में युवक की हत्या, सिंध नदी में मिला शव, गोराघाट पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया
Datia, Datia | May 9, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में सिंध नदी में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद तीन युवकों ने मिलकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बड़ोनकला गांव के तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।