टीकमगढ़: टीकमगढ़ में MRP से ₹70 महंगी बीयर, आबकारी विभाग की चुप्पी, ठेकेदारों की लूट, मदिरा प्रेमी ने वीडियो किया वायरल
टीकमगढ़ के अनंतपुरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर ओवर रेटिंग का मामला सामने आया है, जहाँ 250 रुपये MRP वाली किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स बीयर 300 से 320 रुपये में बेची जा रही है। ग्राहकों से हर बोतल पर 50-70 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर सेल्समैन के अभद्र व्यवहार की भी शिकायतें हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल