बीकानेर: सोलर प्लांट में चोरी के मामले में नाला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
सोलर प्लांट में हुई चोरी की घटना में नाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार 21 जनवरी को जयमलसर स्थित स्टालिंग विल्सन रिन्युबल एनर्जी लिमिटेड के संदीप कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 19 जनवरी की रात को शट डाउन होने से अंधेरे होने पर प्लांट म