मंडला: माहिष्मति समर किड्स कैंप का माहिष्मति घाट पर शुभारंभ, बच्चों के विकास की अनूठी पहल
Mandla, Mandla | May 18, 2026 नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट की पहल पर माहिष्मती समर किड्स कैंप का शुभारंभ किया गया। सोमवार को पांच बजे से विभिन्न गतिविधियां कराई गई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के शुभारंभ अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।