फिरोज़ाबाद: गांव सुजातगढ़ में जमीन बटवारे को लेकर चचेरे भाइयों ने भाई और उसकी पत्नी को पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ इलाके से चचेरे भाइयो के दो पक्षो मे मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट मे एक ही पक्ष के राकेश ओर उसकी पत्नी कमला देवी चोटिल हुयी है। घटना के पीछे जमीन बटवारे को लेकर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।