कोईलवर: चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव के समीप सड़क हादसे में महिला की मौत, घंटों तक रहा जाम
चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव के समीप रविवार को नासरीगंज-सकड्डी सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सहार थाना क्षेत्र के बजरिया गांव निवासी इंदु देवी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रात्रि 10:00 बजे परिजनों को सौंप दिया।