बाढ़: बाढ़ थाना पुलिस ने धारा 420 के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Barh, Patna | May 18, 2026 बाढ़ थाना की पुलिस ने सोमवार को धारा 420 के तहत दर्ज केस के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने जानकारी देते हुए शाम 7 बजे बताया कि 2022 में इसके खिलाफ बाढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया था और वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा जिला के भागन बिगहा गांव से उसे गिरफ्तार किया गया।