चित्तौड़गढ़: तुलसी एंक्लेव में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिली युवती की मौत, बहन ने तीन जनों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया
निंबाहेड़ा रोड स्थित एक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिली युवती की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई. मृतका चंदा कीर की बहन सोनिया ने 18 जुलाई की रात प्रहलाद, भावना शर्मा सहित 3 जनों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में रिपोर्ट दी थी.CI प्रेम सिंह भी पहुंचे.