रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में युवा मतदाता जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
Raniwara, Jalor | Mar 14, 2024 रानीवाड़ा में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत युवा मतदाता जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मैराथन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ज्यादा शहरवासियों ने भाग लिया। स्वीप गतिविधि के तहत दौड़ का आयोजन खेल मैदान से किया गया।