रानीवाड़ा: उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी का तबादला होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Raniwara, Jalor | Mar 11, 2024 रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी पद पर कार्यरत भागीरथराम चौधरी का रानीवाड़ा से तबादला होने पर आज सोमवार को रानीवाड़ा उपखंड कार्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर विदाई दी। साथ ही उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम चौधरी द्वारा रानीवाड़ा में किए कार्यो की अधिकारियों ने सराहना भी की।