रानीवाड़ा: पाली रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने रानीवाड़ा थाने का किया निरीक्षण पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
Raniwara, Jalor | Mar 13, 2024 पाली रेंज डीआईजी ओम प्रकाश ने रानीवाड़ा पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वागत कक्ष,रिकॉर्ड रूम सहित फाइलों की भी जांच की है। साथ ही सुधार के बारे में थानाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए है,वही उन्होंने डीएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया है। एवं मीडिया से रूबरू होते हुए संगठित गिरोह पर प्रभावी कार्यवाही करने की भी बात की।