Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

जिला अस्पताल के सामने बाइक स्टैंड पर मनमानी रुपये 10 की जगह रुपये 20 वसूली, मरीजों से हो रही लूट - * शाहजहांपुर *। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने संचालित बाइक स्टैंड ठेके पर ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है। नगर निगम की निविदा शर्तों में दोपहिया वाहन का शुल्क ₹10 निर्धारित है, लेकिन ठेकेकर्मी मरीजों और तीमारदारों से ₹20 वसूल रहे हैं। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड-52 * अतुल मौर्यवंशी अक्की* ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह अपने 2 परिजनों के साथ अस्पताल आए थे। ठेके पर 2 बाइकों के ₹40 दिए। कुछ देर बाद डॉक्टर ने दोबारा बुला लिया। जब वह वापस बाइक लेकर पहुंचे तो ठेकेदारों ने फिर से ₹40 की मांग की। इस तरह कुल ₹80 वसूले गए। अक्की ने कहा कि जिला अस्पताल में पहले से ही गरीब और दूरदराज से आए मरीज इलाज के लिए परेशान रहते हैं। ऐसे में उनसे जबरन दोगुना शुल्क वसूलना अन्याय है। यह सीधे-सीधे नगर निगम की शर्तों का उल्लंघन है। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टैंड पर निर्धारित रेट का बड़ा बोर्ड लगाया जाए ताकि आम जनता को ठगी का शिकार न होना पड़े। स्थानीय लोगों ने भी इस वसूली पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।

Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2026

MORE NEWS

जोशीमठ में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा

​उत्तराखंड के जोशीमठ से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ तमक नाला में अचानक बादल फटने से भारी जलप्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि क्षेत्र का एक पुल पूरी तरह बह गया है। घटना के बाद से स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव कार्य पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भारी दहशत है। प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने और तुरंत मदद पहुंचाने की आवश्यकता है।

जोशीमठ में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा ​उत्तराखंड के जोशीमठ से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ तमक नाला में अचानक बादल फटने से भारी जलप्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि क्षेत्र का एक पुल पूरी तरह बह गया है। घटना के बाद से स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव कार्य पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भारी दहशत है। प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने और तुरंत मदद पहुंचाने की आवश्यकता है।

Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2026

शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को एक शादीशुदा महिला से मिलने के दौरान उसके परिजनों द्वारा पकड़कर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों को दोनों के बीच संबंध होने का शक था।
जानकारी के मुताबिक, परिजन पिछले कई दिनों से दोनों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान युवक के महिला से मिलने पहुंचने पर परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक और महिला के साथ मारपीट कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, घटना कहां की है और मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की पिटाई, वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को एक शादीशुदा महिला से मिलने के दौरान उसके परिजनों द्वारा पकड़कर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों को दोनों के बीच संबंध होने का शक था। जानकारी के मुताबिक, परिजन पिछले कई दिनों से दोनों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान युवक के महिला से मिलने पहुंचने पर परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक और महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, घटना कहां की है और मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2026

ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पूरी की 93 किमी की कांवड़ यात्रा

​मुजफ्फरनगर: आस्था और भक्ति के आगे उम्र और बीमारी भी घुटने टेक देती है, इसका एक अनोखा उदाहरण उत्तराखंड के ज्वालापुर में देखने को मिला। ज्वालापुर निवासी 80 वर्षीय परशुराम शर्मा ने डॉक्टरों की सलाह और शारीरिक दिक्कतों को दरकिनार करते हुए अपनी कांवड़ यात्रा पूरी की।

​उम्र के इस पड़ाव पर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे जीवन जी रहे परशुराम शर्मा को डॉक्टरों ने घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। इसके बावजूद भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा उन्हें रोक न सकी। वे अपनी स्कूटी पर ऑक्सीजन के दो सिलेंडर बांधकर करीब 93 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न की।

ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पूरी की 93 किमी की कांवड़ यात्रा ​मुजफ्फरनगर: आस्था और भक्ति के आगे उम्र और बीमारी भी घुटने टेक देती है, इसका एक अनोखा उदाहरण उत्तराखंड के ज्वालापुर में देखने को मिला। ज्वालापुर निवासी 80 वर्षीय परशुराम शर्मा ने डॉक्टरों की सलाह और शारीरिक दिक्कतों को दरकिनार करते हुए अपनी कांवड़ यात्रा पूरी की। ​उम्र के इस पड़ाव पर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे जीवन जी रहे परशुराम शर्मा को डॉक्टरों ने घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। इसके बावजूद भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा उन्हें रोक न सकी। वे अपनी स्कूटी पर ऑक्सीजन के दो सिलेंडर बांधकर करीब 93 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न की।

Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2026

लखनऊ: चोरी के शक में नाबालिग बच्चे के साथ बर्बरता, सरेआम कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

​लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबरी गेट इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ 'शबान नॉन-वेज पॉइंट' पर काम करने वाले एक नाबालिग लड़के, समीर (निवासी श्रावस्ती), पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेहद क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया।

​क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि समीर ने अकबरी गेट स्थित इरफानिया मदरसा के इरफान नेता के घर में चोरी की थी। इस आरोप के बाद, कानून अपने हाथ में लेते हुए दुकान के मालिक शबान और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित करने के बजाय खुद ही बच्चे को सजा देना शुरू कर दिया। इस दौरान न केवल बच्चे के कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा गया, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

​कानून व्यवस्था पर सवाल:

यह घटना बाल अधिकार और कानून व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। एक नाबालिग बच्चे के साथ इस तरह की बर्बरता न केवल मानसिक रूप से उसे तोड़ सकती है, बल्कि उसे समाज के खिलाफ अपराध की राह पर भी धकेल सकती है। साथ ही, नाबालिग से काम कराए जाने के कारण यह मामला 'बाल श्रम' कानूनों के उल्लंघन का भी बनता है।

​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग:

इस मामले को लेकर समाज में गहरा आक्रोश है। लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। मांग की जा रही है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

लखनऊ: चोरी के शक में नाबालिग बच्चे के साथ बर्बरता, सरेआम कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल ​लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबरी गेट इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ 'शबान नॉन-वेज पॉइंट' पर काम करने वाले एक नाबालिग लड़के, समीर (निवासी श्रावस्ती), पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेहद क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया। ​क्या है पूरा मामला? आरोप है कि समीर ने अकबरी गेट स्थित इरफानिया मदरसा के इरफान नेता के घर में चोरी की थी। इस आरोप के बाद, कानून अपने हाथ में लेते हुए दुकान के मालिक शबान और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित करने के बजाय खुद ही बच्चे को सजा देना शुरू कर दिया। इस दौरान न केवल बच्चे के कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा गया, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। ​कानून व्यवस्था पर सवाल: यह घटना बाल अधिकार और कानून व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। एक नाबालिग बच्चे के साथ इस तरह की बर्बरता न केवल मानसिक रूप से उसे तोड़ सकती है, बल्कि उसे समाज के खिलाफ अपराध की राह पर भी धकेल सकती है। साथ ही, नाबालिग से काम कराए जाने के कारण यह मामला 'बाल श्रम' कानूनों के उल्लंघन का भी बनता है। ​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग: इस मामले को लेकर समाज में गहरा आक्रोश है। लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। मांग की जा रही है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2026

जिला अस्पताल के सामने बाइक स्टैंड पर मनमानी रुपये 10 की जगह रुपये 20 वसूली, मरीजों से हो रही लूट - * शाहजहांपुर *। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने संचालित बाइक स्टैंड ठेके पर ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है। नगर निगम की निविदा शर्तों में दोपहिया वाहन का शुल्क ₹10 निर्धारित है, लेकिन ठेकेकर्मी मरीजों और तीमारदारों से ₹20 वसूल रहे हैं। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड-52 * अतुल मौर्यवंशी अक्की* ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह अपने 2 परिजनों के साथ अस्पताल आए थे। ठेके पर 2 बाइकों के ₹40 दिए। कुछ देर बाद डॉक्टर ने दोबारा बुला लिया। जब वह वापस बाइक लेकर पहुंचे तो ठेकेदारों ने फिर से ₹40 की मांग की। इस तरह कुल ₹80 वसूले गए। अक्की ने कहा कि जिला अस्पताल में पहले से ही गरीब और दूरदराज से आए मरीज इलाज के लिए परेशान रहते हैं। ऐसे में उनसे जबरन दोगुना शुल्क वसूलना अन्याय है। यह सीधे-सीधे नगर निगम की शर्तों का उल्लंघन है। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टैंड पर निर्धारित रेट का बड़ा बोर्ड लगाया जाए ताकि आम जनता को ठगी का शिकार न होना पड़े। स्थानीय लोगों ने भी इस वसूली पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। - Hardoi News