ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पूरी की 93 किमी की कांवड़ यात्रा
मुजफ्फरनगर: आस्था और भक्ति के आगे उम्र और बीमारी भी घुटने टेक देती है, इसका एक अनोखा उदाहरण उत्तराखंड के ज्वालापुर में देखने को मिला। ज्वालापुर निवासी 80 वर्षीय परशुराम शर्मा ने डॉक्टरों की सलाह और शारीरिक दिक्कतों को दरकिनार करते हुए अपनी कांवड़ यात्रा पूरी की।
उम्र के इस पड़ाव पर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे जीवन जी रहे परशुराम शर्मा को डॉक्टरों ने घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। इसके बावजूद भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा उन्हें रोक न सकी। वे अपनी स्कूटी पर ऑक्सीजन के दो सिलेंडर बांधकर करीब 93 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न की।
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2026