जहानाबाद: बहु ने पुत्र की हत्या करा, दूसरी शादी कर सेटल हुई, न्याय को लेकर पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई गुहार, रोते हुए बताई आपबीती
जहानाबाद। ऊंटा मदारपुर गांव के एक बुजुर्ग ने अपने बेटे की हत्या के मामले में एक वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बहू द्वारा बेटे की हत्या कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।