मधेपुरा: खुर्दा मेला में कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दमखम; सांसद पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित
विजयादशमी के अवसर पर खुर्दा मेला में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच और शारीरिक दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे।