फरसगांव: एक दूल्हा-दो दुल्हन विवाह पर विवाद, सर्व आदिवासी समाज ने तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के लिए सौंपा आवेदन
ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे द्वारा दो दुल्हनों से एक साथ फेरे लेकर विवाह करने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।इस मामले को लेकर फरसगांव में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।बुधवार को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज कोंडागांव ने भी फरसगांव तहसीलदार कार्यालय पहुंच तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है