जमुई: अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने चुलाई शराब के साथ 2 कारोबारी को किया गिरफ्तार, एक बाइक ज़ब्त
Jamui, Jamui | Feb 8, 2026 अलग- अलग जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने चुलाई शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर निवासी घनश्याम यादव और बरहट थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी अनिल मांझी के रूप में हुई है। उक्त जानकारी रविवार की सुबह 8:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।