बक्सर: एमपी उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक ने वीक्षकों के साथ बैठक की, स्वच्छ वातावरण में परीक्षा कराने पर चर्चा हुई
Buxar, Buxar | Jan 31, 2025 एमपी उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए नियुक्त वीक्षकों के साथ एक बैठक की. बैठक में सभी वीक्षकों को स्वच्छ वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को ले बोर्ड के निर्देश का अनुपालन सख्ती से करने के लिए निर्देशित किया. जिससे केंद्र पर परीक्षा को लेकर किसी तरह की अव्यवस्था कायम नहीं हो.