जहानाबाद: लड़की भगाने के आरोप में कड़ौना थाना पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
जहानाबाद की रहने वाली एक लड़की बीते एक महीने से अपने घर से लापता थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कड़ौना थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद शनिवार की दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया और मेडिकल कराने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया हैं।