हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के रिठारी गांव के ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से परेशान होकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कुरारा ब्लॉक में आवारा पशु किसानों की फसल चट कर जा रहे। फसल बचाने के लिए किसान दिन रात खेतों की रखवाली कर परेशान हैं, लेकिन कोई स्थायी हल नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से डीएम से समस्या समाधान की गुहार लगाई है। बुंदेलखंड के किसानों की सबसे बड़ी चुनौती अन्ना जानवरों से मिल रही है।किसानों का आरोप है कि वो जैसे-तैसे फसल बोते हैं।