हमीरपुर: मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे का क्षतिग्रस्त टीन शेड अनशनकारियों ने मरम्मत कराने की मांग जिलाधिकारी से की
कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे की हालत खस्ता होने लगी है। चबूतरा धरना-प्रदर्शन और अनशनकारियों के लिए बनाया गया था। इसका टीनशेड क्षतिग्रस्त होने से बारिश के मौसम में यहां बैठने वालों को दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से गोल चबूतरे की मरम्मत करवाने की मांग की है। बता दें कि मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में धरना व अनशन पर बैठते है।