हमीरपुर: मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस पर छात्रों ने निकाला कैंडिल मार्च
मुख्यालय स्थित दक्ष एकेडमी की तरफ से आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कोचिंग के डायरेक्टर अमित दक्ष के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा कैंडल मार्च का निकाला गया। छात्रों को कारगिल दिवस के बारे में बताया गया कि किस प्रकार से पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल की पहाड़ियों में घुसपैठ करी थी और पूरी पहाड़ी को घेराबंदी कर रखा था।