हमीरपुर: मध्य प्रदेश में हो रही बारिश से मुख्यालय स्थित यमुना व बेतवा का जलस्तर बढ़ा अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में हो रही बारिश की वजह से बेतवा नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई है। हालांकि यमुना-बेतवा दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। अभी इनमें किसी बांध से पानी भी नहीं छोड़ा गया है। मगर हालात धीरे-धीरे बाढ़ के बन रहे हैं। जिससे तटीय इलाकों के बाशिंदों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है।