बिहार के नवादा में शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बोलेरो गाड़ी की छत के अंदर ही तहखाना बना रखा था। इसी गुप्त जगह में छिपाकर शराब की खेप ले जाई जा रही थी। लेकिन पुलिस की सतर्कता से तस्करों का यह जुगाड़ काम नहीं आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो से करीब 140 लीटर शराब बरामद की है और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।