सीतापुर: संदिग्ध अवस्था में हुसैनगंज निवासी महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हुसैनगंज इलाके में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध अवस्था के चलते अपने ही घर में खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली थी। गंभीर अवस्था में झुलसने के कारण महिला को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत को नाजुक बताई है और उपचार किया जा रहा है।