सीतापुर: मुद्रासन के पास सड़क पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के मुद्रासन के पास सड़क पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से गंभीर अवस्था के चलते घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया है। हालत नाजुक बताई गई है।